Doordrishti News Logo

अफील की डळी और अफीम का दूध बरामद,एक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अफील की डळी और अफीम का दूध बरामद, एक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की बोरानाडा पुलिस ने अफीम की डळी और अफीम का दूध रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास में 24.66 ग्राम अफीम दूध और डळी मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

सूने मकान से चांदी के आभूषण चोरी

प्रशिक्षु आरपीएस एवं थानाधिकारी देवेंद्रसिंह ने गश्त के समय बोरानाडा क्षेत्र में संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास में तलाशी लिए जाने पर 24.66 ग्राम अफीम की डळी और अफीम का दूध मिला। इस पर युवक राजपुरोहितों का बास भांडूकलां निवासी रामसिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

बासनी थाने के एसआई श्रवण कुमार ने श्रमिक कॉलोनी बासनी में अवैध रूप से गांजे का सेवन कर रहे बिहारी कॉलोनी निवासी प्रमोदराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।