Doordrishti News Logo

सूने मकान से चांदी के आभूषण चोरी

गोदाम से कपड़े चुराने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकान से चांदी के आभूषण चोरी। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में एलएल कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर ले गए। दूसरी तरफ एक गोदाम से रेडिमेड कपड़े चोरी का केस पुलिस में दर्ज हुआ है।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि एलएल कॉलोनी कुशालजी मंदिर के आगे रहने वाली सफा पत्नी अब्दुल मोहसिन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका घर 23 मार्च को सूना था। इस बीच चोरों ने मौका पाकर ताले तोड़े और अंदर प्रवेश कर वहां से चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। आभूषण में चांदी की चेन,पायल जोड़ी,हार,टॉप्स, नोजपिन,अंगूठी,कंगन और बूंदों की जोड़ी आदि थे। एएसआई बाबूराम मामले में जांच कर रहे है।

रात को घर के बाहर खड़ी की स्कार्पियो सुबह तक चोरी

दूसरी तरफ प्रतापनगर स्थित गुरों का तालाब पीली टंकी के पास रहने वाले मगराज पुत्र कालूराम सुथार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक कपड़ों का गोदाम कमला नेहरू नगर शुभम अस्पताल के पीछे आया है। जहां काफी मात्रा में कपड़े चोरी हो गए। रिपोर्ट में स्वरूप और अन्य पर कपड़े चोरी का संदेह जताया गया है।