अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, दो चालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, दो चालक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की विवेक विहार पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो डंपरों को बरामद कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 डम्पर को जब्त किया गया।
अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग
पुलिस ने गुड़ा विश्नोइयां चौराहा के पास नाकाबन्दी कर अवैध परिवहन कर रहे बिना नम्बर दो अवैध बजरी से भरे डम्पर को पकड़ा। चालक सीकर के फगलवा निवासी करन सिंह पुत्र पारसराम एवं नागौर जिले के चितावा स्थित खोरण्डी निवासी लालसिंह शेखावत पुत्र मूल सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एएसआई भरतलाल, कांस्टेबल राम किशोर,जयसिंह एवं रोशन शामिल थे।
