पावटा व खांडाफलसा मंडलों के प्रशिक्षण शिविर संपन्न

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026
  • कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति,बूथ प्रबंधन व आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी
  • मन की बात का सामूहिक श्रवण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पावटा व खांडाफलसा मंडलों के प्रशिक्षण शिविर संपन्न। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पावटा एवं खांडाफलसा मंडलों के प्रशिक्षण शिविर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर संपन्न हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी किया।

पावटा मंडल का प्रशिक्षण शिविर
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित पावटा मंडल के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सत्र प्रो.महेंद्र राठौड़ की उपस्थिति में हुआ। मंडल अध्यक्ष उमेश पलिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 7 सत्रों के माध्यम से महेश व्यास, नरेंद्र कछवाहा,राजेश बोहरा,महेंद्र तंवर,माधवी सोलंकी,ओमप्रकाश दहिया एवं ताराचंद गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों,विचारधारा एवं सेवा भाव पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र टाक ने की। इस दौरान आनंद परिहार, मंजू मेहता, विजय परिहार,उमेश पलिया एवं रशीद अब्बासी मंचासीन थे। शिविर में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,जिला महामंत्री गौरव जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

खांडाफलसा मंडल का प्रशिक्षण शिविर
महालक्ष्मी स्कूल में खांडाफलसा मंडल का प्रशिक्षण शिविर मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में 7 अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास, संगठनात्मक संरचना,बूथ प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अशोक व्यास,पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, हितेश व्यास,जयंत सांखला,इंद्रा राजपुरोहित,जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित एवं संगीता सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

एंबुलेंस स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता अशोक जौहरी,जगदीश पुरोहित,सुरेश जोशी,राजेश कच्छवाह,गीता भाटी, राजेंद्र बोराणा एवं योगेन्द्र वल्लभ व्यास ने की। कार्यक्रम में करुणानिधि व्यास,आशुतोष बोड़ा, विवेक व्यास,संजू व्यास सहित मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिविर के दौरान यहां भी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

दोनों ही मंडलों के प्रशिक्षण शिविरों का समापन संगठनात्मक संकल्प एवं आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सफल बनाने के आह्वान के साथ हुआ।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026