न्यायालयों का 13 अप्रैल से समय परिवर्तन
राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ न्यायालयों में लागू होगा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न्यायालयों का 13 अप्रैल से समय परिवर्तन।राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों के समय में बदलाव किया गया है। सोमवार 13 अप्रैल से रविवार 28 जून को अदालती कार्यवाही सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
जैसलमेर स्टेशन आधुनिक रेल मेंटेनेंस हब के रूप में विकसित
अधिसूचना के अनुसार,राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस बीच सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक आधे घंटे का मध्यांतर (ब्रेक) रहेगा। हाईकोर्ट के कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय किया गया है,जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक 15 मिनट का विश्राम दिया जाएगा।
प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में भी सुनवाई का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन अदालतों में सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक रहेगा। इन अदालतों के कार्यालय का कार्य सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा।
हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में पीठासीन अधिकारियों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। इसके तहत सभी पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 से 8 बजे तक और दोपहर 12:30 से 1 बजे तक अपने चैंबर में बैठकर प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

