Doordrishti News Logo

सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में रुपए जमा कराने आए कृषक की जेब कटी, पचास हजार पार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में रुपए जमा कराने आए कृषक की जेब कटी,पचास हजार पार। शहर के सोजती गेट स्थित सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में किसानों की भीड़ के बीच में किसी शातिर ने एक कृषक की जेब से पचास हजार रूपए पार कर लिए। पता लगने पर अब कृषक की तरफ से उदयमंदिर थाने में रूपए चोरी का केस दर्ज कराया है।

55 महिला रेलकर्मी रामदेवरा व तनोट माता दर्शन के लिए रवाना

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण के बिरामी चौसिरा की ढाणियां निवासी दिनेश विश्रोई पुत्र भैराराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह दो दिन पहले सोजती गेट स्थित सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक पर किसान निधि की रकम को जमा कराने आया था। यहां पर अत्यधिक भीड़ के बीच में किसी बदमाश ने जेब से पचास हजार रूपए निकाल लिए। बाद जब रूपए जमा क राने का नंबर आया तो जेब से रूपए गायब थे। आस पास के लोगों से पूछताछ की तो अभिज्ञता जता दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts: