Doordrishti News Logo

रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल मामले में दो बंदी गिरफ्तार।

जोधपुर जेल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल मामले में दो बंदी गिरफ्तार। जोधपुर जेल में गत दिनों हुई रोजा इफ्तार पार्टी और उसके फोटो वायरल होने का मामला सामने आया था। इस बारे में जेल प्रबंधन की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो बंदियों को गिरफ्तार किया और आज उन्हें कोर्ट में पेश कर फिर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

बंदियों ने पूछताछ में जेल में एक बंदी द्वारा मोबाइल उपलब्ध कराने की बात की है। फिलहाल इसमें अग्रिम जांच भी जारी है।
रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जोधपुर जेल में हुई रोजा इफ्तार पार्टी के कुछ फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर गत दिनों वायरल हुए थे,जिसमें एक प्रकरण दर्ज कराया गया था।

लोडिंग टैक्सी ने ली बाइक सवार दो युवकों की जान

घटना के संबंध में पुलिस ने दो बंदियों उदयपुर के अंबामाता सज्जन नगर निवासी करीम खां पुत्र सलीम खां एवं डूडी नगर ओसियां निवासी नरपत पुत्र चौथाराम डूडी को गिरफ्ता कर लाया गया है। इनसे रोजा इफ्तार पार्टी के लिए उपलब्ध कराए गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ की गई।

करीम खां वर्ष 2022 में हत्या के आरोप में जेल है और नरपत डूडी पॉक्सो व धमकाने के केस में बंद है,उसके खिलाफ 2020 में मामला दर्ज हुआ था। दोनों को आज कोर्ट पेश कर फिर से न्यायिक अभिरक्षा मेें भिजवाया गया है।

Related posts: