मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के सात पदों पर अस्थाई नियुक्ति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के सात पदों पर अस्थाई नियुक्ति। चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग के शासन संयुक्त सचिव ललित कुमार ने आदेश जारी कर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक,मेडिकल कॉलेज जोधपुर के प्रस्ताव अनुसार पूर्णतया आवश्यक/अस्थायी आधार व मानदेय पर आदेश जारी होने के तिथि से 3 माह अथवा नियमित रूप से पद भरे जाने अथवा काउंसलिंग बोर्ड के माध्यम से अभ्यर्थी उपलब्ध होने तक,जो भी पहले हो,के लिए मेडिकल कॉलेज जोधपुर सहायक आचार्य पद पर नियुक्त किया है।
आदेश के तहत डॉ पुनीत सिवनानी को सहायक आचार्य एन्डोक्रायनोलोजी,डॉ राहुल राय को सहायक आचार्य न्यूरो सर्जरी,डॉ निहारिका सिंह को सहायक आचार्य जनरल मेडिसिन,डॉ कपिल मेहता को सहायक आचार्य कार्डियोलाजी तथा डॉ राकेश राठौड़ को सहायक आचार्य ऑको सर्जरी,डॉ प्रशांत बेनीवाल को सहायक आचार्य जनरल मेडिसन,डॉ शुभश्री एम को सहायक आचार्य ऑको सर्जरी नियुक्त किया गया है। डॉ शुभश्री एम,डॉ राहुल राय की पत्नी हैं।
उम्मेद अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन
उपरोक्त आदेशो की पालना मे डॉ पुनित शिवनानी,डॉ राहुल राय,डॉ निहारिका सिंह,डॉ कपिल मेहता, डॉ राकेश राठौड़ ने अपना पदभार बुधवार को ग्रहण किया।
