लोको पायलट चोयल महाप्रबंधक स्तर पर सम्मानित

रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को समय रहते देख दिखाई सतर्कता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोको पायलट चोयल महाप्रबंधक स्तर पर सम्मानित। उत्कृष्ट रेल सेवाओं के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत लोको पायलट लालाराम चोयल को बुधवार को जयपुर में महाप्रबंधक स्तर पर सम्मानित किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय में आयोजित संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक के दौरान महाप्रबंधक अमिताभ ने चोयल की सतर्कता,त्वरित निर्णय क्षमता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य शैली की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

जोधपुर रेल मंडल में प्रथम डीआरयूसीसी की बैठक संपन्न

उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को मालगाड़ी संख्या जीपीएचके के संचालन के दौरान जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड के राईका बाग और बनाड़ स्टेशनों के मध्य ट्रैक पर गिरे पेड़ को लोको पायलट चोयल ने समय रहते देख लिया। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को अवरोध से पहले ही रोक दिया, जिससे एक संभावित रेल दुर्घटना टल गई। इस उपलब्धि पर उन्हें महाप्रबंधक द्वारा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी भी इस बैठक से वर्चुअल जुड़े।

Related posts: