Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करते श्रमिक की बिगड़ी तबीयत,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करते श्रमिक की बिगड़ी तबीयत,मौत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करते श्रमिक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। साथी श्रमिक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

बालकनी से कूदकर नाबालिग के घर में घुसा युवक,पॉक्सो में केस दर्ज

बासनी पुलिस ने बताया कि पाल स्थित धीनाणा नाडा निवासी कालूराम पुत्र गोपाराम सुथार ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 42 वर्षीय प्रतापराम उर्फ पप्पू बासनी औद्योगिक क्षेत्र में आई एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री मे काम करता था। रात को काम करते समय उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।