फोटो वायरल मामले में नामजद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस

जोधपुर जेल मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फोटो वायरल मामले में नामजद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस।जोधपुर केंद्रीय कारागार से फोटो वायरल करने के मामले में रातानाडा पुलिस अब नामजद आरोपियों जकाउद्दीन पुत्र अयूब खान,करीम पुत्र सलीम और नरपत पुत्र चौथमल को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्टील फैक्ट्री में काम करते गिरा श्रमिक मशीन की चपेट में आया, अस्पताल में मौत

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जेल के अंदर से फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कुछ आरोपियों के नामजद किया गया है। जिनके खिलाफ मामला भी दर्ज है। इनमें से कुछ आरोपी पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट के जरिए अदालत से अनुमति लेकर जेल से लाया जाएगा।