अपने अंदर का रामत्व जगाने से ही साकार होगी रामनवमी-पटेल
संतों के सानिध्य में रामनवमी महोत्सव समिति का स्नेहमिलन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपने अंदर का रामत्व जगाने से ही साकार होगी रामनवमी-पटेल। रामनवमी के आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। जो राष्ट्र की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखे। यह बात प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने कही। वे रविवार को विश्व हिंदू कार्यालय भारतमाता मंदिर में आयोजित स्नेहमिलन व गत वर्ष की शोभायात्रा में शामिल उत्कृष्ट झाकियों व समिति के सम्मान समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति के द्वारा रविवार शाम विहिप कार्यालय भारत माता मंदिर परिसर में स्नेहमिलन व गत वर्ष की शोभायात्रा में शामिल उत्कृष्ट झाकियों व समिति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समिति महामंत्री मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संत प्रेम हरि महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने कहा कि रामनवमी के आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है,जो राष्ट्र की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखे। विहिप समाज के साथ मिलकर ऐसे धार्मिक आयोजन से राष्ट्र की रक्षा के साथ धर्म संस्कृति रक्षार्थ भी कृत संकल्पित होता है।
उन्होंने कहा कि आज देश में धर्म की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है,जितना प्रचार करना। वर्तमान स्थिति में जाति भाषा धर्म संस्कृति के नाम पर विखंडन होते समाज को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसी उद्देश्य के साथ इस संगठन की स्थापना हुई । आज हिंदू परिवारों को संस्कारवान बना कर बढ़ते धर्मांतरण को रोकने का कार्य, युवक युवतियों को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र धर्म कार्य के लिए प्रेरित करना और नशा मुक्त राष्ट्र की स्थापना करना हमारी जिम्मेदारी है।
विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर हुए प्रारम्भ
समिति महामंत्री प्रियंका बाहेती ने बताया कि प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल,समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में गत वर्ष की सर्वश्रेष्ठ झाकियों के पात्र,भजन मंडली, अखाड़ा प्रमुखों का तलवार,फरसा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। समिति महामंत्री पंकज देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ संघ विहिप से जुड़े पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सिदेश गौड़,मंजू सोनी बबीता गुर्जर,भेराराम देवड़ा,सिद्धि जौहरी,मुकेश पालीवाल,रतन सिंह भाटी,अमन सोनी,मनीष गहलोत, कुलदीप सोलंकी,राजेंद्र ठाकुरानी, अनिल मेहरा,संदीप भाटी सहित पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।
संचालन विभाग मंत्री विक्रांत अग्रवाल,नरेंद्र सिंह,विवेक महर्षि जितेंद्र शर्मा ने किया।
