विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर हुए प्रारम्भ
- 29 मार्च तक चलेगा मण्डलों में प्रशिक्षण शिविर
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026
- लालसागर,रातानाडा,त्रिपोलिया, शास्त्रीनगर एवं सूरसागर मण्डल के शिविर संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर हुए प्रारम्भ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार 14 से 29 मार्च तक जोधपुर शहर के विभिन्न मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
इन प्रशिक्षण शिविरों का प्रारम्भ जोधपुर शहर की विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले लालसागर मंडल का प्रशिक्षण माधो उद्यान माता का थान, रातानाडा मंडल का प्रशिक्षण पंचवटी कॉलोनी पार्क,शास्त्रीनगर मंडल का प्रशिक्षण सिंघाटिया गार्डन कुड़ी भगतासनी,सूरसागर मंडल का प्रशिक्षण शांति वाटिका, कालूराम की बावड़ी एवं त्रिपोलिया मंडल का प्रशिक्षण हनुमान भाखरी नई सड़क पर आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 09.30 बजे अपेक्षित कार्यकर्ताओं के पंजीयन के साथ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आरम्भ किया गया। मण्डलवार वक्ता अशोक व्यास,जगत नारायण जोशी,मनीष पुरोहित,सुभाष गहलोत,प्रतिपाल सिंह वालेचा, ओमप्रकाश दैया,हितेश व्यास, राजेन्द्र बोराणा,माधवी सोलंकी, इन्द्रा राजपुरोहित,नरेन्द्र कच्छवाह, घनश्याम ओझा,ताराचंद गहलोत, राजेन्द्र कुमार गहलोत,भंवरलाल दैया,डॉ नीलम मून्दड़ा,सुनील भाटी, शिवकुमार सोनी,पुनाराम चौधरी, जयंत सांखला,डॉ संगीता सोलंकी द्वारा अलग-अलग सत्रों के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति,भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा,केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,संगठन विस्तार के उपाय तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। वर्तमान समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया,एआई, नमो एप एवं सरल एप के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।
मण्डल प्रशिक्षण कार्यक्रम अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण भाटी,हरीसिंह पंवार,अमित सिघांटिया,पूजा सुराणा,पंकज भाटी ने की। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक गौरव जैन ने सभी मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्य कर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
