शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण भगवान गणेशजी को

रामनवमी महोत्सव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण भगवान गणेशजी को। विश्व हिंदू परिषद एवं रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में निकलने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा के निमित्त शोभायात्रा को और भव्य और दिव्य करने के लिए आज समिति दने प्रथम निमंत्रण भगवान गणेशजी को दिया गया।

समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा के नेतृत्व में रातानाडा स्थित भगवान गणेश मंदिर में पूजन एवं आमंत्रण कार्यक्रम रखा गया। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पाल बालाजी मंदिर में भी निमंत्रण एवं पूजन कार्यक्रम रखा गया।

समिति के महामंत्री मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भगवान श्रीगणेश के प्रथम निमंत्रण के साथ ही समिति द्वारा आगामी दिनों में भी और भी कार्यक्र आयोजित किए जाएंगे। समिति महामंत्री प्रियंका ने बताया कि इस शोभायात्रा के निमित्त होने वाले अन्य कार्यक्रमों में मातृशक्ति बहुत सक्रिय रूप में अपनी साझेदारी निभाएगी।

हेमलता रौतवार को पीएचडी की उपाधि

समिति महामंत्री पंकज देवड़ा ने बताया कि शोभायात्रा की निमित्त युवा शक्ति विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगी,जिससे समाज को अधिक से अधिक शोभायात्रा से जोड़ा जा सके। आज के इस कार्यक्रम में रामनवमी महोत्सव समितिके वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेराराम देवड़ा,अमन सोनी,ट्रस्ट अध्यक्ष राम प्रताप अग्रवाल,सचिव विक्रांत अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंडित राजेश दवे,दक्षिण जिला अध्यक्ष विवेक महर्षि,उत्तर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,राजा पवार,प्रियांशु गहलोत, विजयलक्ष्मी,कुसुम सेन,रेनू पुरोहित,प्रेक्षा रामावत,हर्षा कँवर अर्चना दवे,लीना आचार्य,सोनिया मेवाड़ा एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026