एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग अब UPI व अन्य माध्यमों से भी संभव-रसद अधिकारी
सर्वर संबंधी समस्या के चलते उपभोक्ताओं को वैकल्पिक बुकिंग सुविधाएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग अब UPI व अन्य माध्यमों से भी संभव-रसद अधिकारी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं को वैकल्पिक माध्यमों से गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब उपभोक्ता विभिन्न UPI ऐप जैसे PhonePe, Paytm, Amazon Pay, Google Pay तथा HP Pay को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं भुगतान कर सकते हैं।
विभिन्न कंपनियों के दूरभाष नंबरों से भी की जा सकती है बुकिंग
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग इन दूरभाष नंबरों के माध्यम से भी कर सकते हैं।
HPCL
IVRS -7891033456/ 8888823456
Missed Call बुकिंग- 9493602222
WhatsApp Booking – 9222201122
10.22 ग्राम सिंथेटिक एमडीएमए के साथ आरोपी गिरफ्तार
BPCL
IVRS -7715012345/ 7718012345
Missed Call Booking – 7710955555
WhatsApp Booking – 1800224344
IOCL
8454955555
नए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिवस पश्चात ही संभव
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी तिथि के 25 दिवस बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग संभव होगी।
OTP के माध्यम से ही होगा सिलेंडर वितरण
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शत-प्रतिशत OTP सत्यापन के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाए,जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे।
