Doordrishti News Logo

10.22 ग्राम सिंथेटिक एमडीएमए के साथ आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],बोरुंदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 10.22 ग्राम सिंथेटिक एमडीएमए जब्त किया गया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि धनापा, पुलिस थाना गोटन, जिला नागौर निवासी महेन्द्र पुत्र बक्साराम को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 10.22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ-साथ ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में इस्तेमाल हुए 3140 रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
बाइक फिसलने से घायल युवक की मौत

यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत और वृत्ताधिकारी बिलाड़ा अन्नराज राजपुरोहित के निर्देशन में थानाधिकारी सुजानाराम की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चौकड़ी कलां सरहद में यह गिरफ्तारी की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related posts:

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

April 30, 2026

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026