Doordrishti News Logo

मारपीट कर टैक्सी में तोड़फोड़, केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट कर टैक्सी में तोड़फोड़,केस दर्ज। शहर के अंदर नागौरी गेट क्षेत्र में एक छात्रावास के पास में युवक से मारपीट कर उसकी टैक्सी में तोडफ़ोड़ की गई। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

मारपीट कर बाइक और रुपए छीने,केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि कलाल कॉलोनी गली नंबर 11 निवासी नारायण राम पुत्र चेतनराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी टैक्सी लेकर सुथार छात्रावास के समीप से निकल रहा था। तब विक्की सामरिया,लाडू उर्फ खुश आदि ने टैक्सी को रुकवा कर मारपीट की। उसकी टैक्सी में भी तोडफ़ोड़ कर डाली। नागौरी गेट पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।

Related posts: