समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा
अन्तर्राट्रीय महिला दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधिक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में कैप रूडिप द्वारा में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सैक्टर 9 में महिला समुह बैठक का आयोजन किया गया।
अधिवक्ताओं ने मनाया फागोत्सव के साथ महिला दिवस
बैठक में अन्तर्राट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने बताया कि 8 मार्च को हर साल अन्तर्राट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समानता दिलाने व महिला सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर काम करने के लिये लोगों को प्रोत्साहित करना है। यह दिन महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों के बारे में जयगान करने का है।
चर्चा में भाग लेते हुए अध्यापिका अल्का कपिल बोहरा ने महिलाओं को समाज में उनकी भागीदारी, उनका हक,सम्मान और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होने अन्तर्राट्रीय महिला दिवस 2026 के विषय ‘गिव टू गेन’ के बारे में समझाया। मीनू कौर ने समाज में महिलाओं के योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से महिलाओं में जागरूकता बढती है। कार्यक्रम में चंचल,ममता व अनुराधा ने अपने विचार रखे।
कैप रूडिप से एएसडी धीरेन्द्र वैष्णव ने महिलाओं को अन्तर्राट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। चर्चा में विजय लक्ष्मि,सुनील प्रजापत,सोनिया,किरण कवंर, पूजा,राधा,मानसी,पूनम के साथ काफी संख्यां में महिलाओं ने भाग लिया। संवेदक फर्म ईगल इन्फा से एसओटी लक्ष्मी सैनी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभायी।
Related posts:

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

