अधिवक्ताओं ने मनाया फागोत्सव के साथ महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिवक्ताओं ने मनाया फागोत्सव के साथ महिला दिवस। हैप्पी क्लब अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला दिवस एवं फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबंध में Happy club के सदस्य एवं राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुरेन्द्र सिंह गागुड़ा ने बताया कि यह आयोजन महिला अधिवक्ताओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

पीआईबी चंडीगढ़ तत्वावधान में पत्रकार प्रतिनिधिमंडल 08 से 14 मार्च तक राजस्थान के दौरे पर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रेखा बोराणा तथा विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश डॉ.नूपुर भाटी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने किया। अतिथियों ने महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका और न्यायिक व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महिला अधिवक्ताओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जिनमें गायन, फाग एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला अधिवक्ताओं ने पारंपरिक फाग एवं होली खेलकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

एमडीएमएच में मनाया विश्व महिला दिवस

कार्यक्रम में उन महिला अधिवक्ताओं का विशेष रूप से साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, जिन्होंने डॉक्टरेट(पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ,लॉयर्स एसोसिएशन एवं एडवोकेट एसोसिएशन में निर्वाचित महिला पदाधिकारियों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में पाली,सोजत,बीकानेर, नागौर सहित आसपास के जिलों और न्यायालय परिसरों से लगभग 250 से अधिक महिला अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अधिवक्ता शकुंतला मेहता,राजलक्ष्मी सिंह चौधरी, मंजुला चौधरी,रेखा चौधरी,भारती, शारदा बिश्नोई,सुमन अग्रवाल, प्रियंका बोराणा सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता उपस्थित थीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।

Related posts:

You missed