जालोर स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

मिशन-100 अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जालोर स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से ‘मिशन-100’ अभियान के तहत शनिवार को जालोर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कार्मिक विभाग की टीम ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी के अनुसार शिविर में कुल 9 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया,जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे अस्पताल में एक वर्ष में मोतियाबिंद की 200 सर्जरी

स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सक द्वारा 22 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाई आरबीएस तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. विजय राज चौधरी ने सभी को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर का संचालन कल्याण निरीक्षक कुम्भाराम बाजिया, कार्यालय अधीक्षक मांगू सिंह राजावत तथा स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार मीणा की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।