Doordrishti News Logo

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर में नामांकन प्रक्रिया 20 से 24 मार्च तक

214 पदों के लिए 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर में नामांकन प्रक्रिया 20 से 24 मार्च तक। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 20 से 24 मार्च तक प्रथम बटालियन आरएसी परेड ग्राउंड,मण्डोर रोड, जोधपुर पर आयोजित की जाएगी।

गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र,जोधपुर के कमांडेंट अनवर एच.खान ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया का आयोजन निदेशालय,गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस समिति में केन्द्र/गण के समादेष्टा, गृहरक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि तथा जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया में केन्द्र के 214 पदों के विरुद्ध कुल 18,131 अभ्यर्थी भाग लेंगे।कमांडेंट खान ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से सूचना प्रेषित की जाएगी। इसके पश्चात अभ्यर्थी दिए गए लिंक अथवा विभागीय वेबसाइट[http://home. rajasthan. gov.in/ homeguards](http://home.rajasthan.gov.in/homeguards) पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों की पूर्ण पालना करना अनिवार्य होगा।

आकांक्षा पालावत को पीएचडी की उपाधि

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित दिनांक,समय एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें जिले का मूल निवास प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र,शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र,विशेष योग्यता प्रमाण- पत्र, जाति प्रमाण-पत्र,चिकित्सा प्रमाण- पत्र,विवाह प्रमाण-पत्र तथा पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउंड से बाहर जाकर कोई दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0291- 2510212 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts:

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026

ऑनलाइन लिंक भेजकर व्यवसायी के खाते से उड़ाए 71 हजार रुपए

September 14, 2026