लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

  • तीन लाइनों के नीचे सफल कार्य
  • फाटक स्थाई रूप से बंद
  • रेल संचालन होगा और सुरक्षित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रतनगढ़-डेगाना रेलखंड में समपार फाटक पर बॉक्स पुशिंग व गर्डर लॉन्चिंग कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही रेल फाटक को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल में रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की एक और महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि के तहत रतनगढ़-डेगाना सेक्शन के लाडनूं यार्ड स्थित एलसी-33 पर तीन लाइनों के नीचे बॉक्स पुशिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

उन्होंने बताया कि निर्धारित ब्लॉक के दौरान गर्डर डीलॉन्चिंग का कार्य भी दो दिन पूर्व सफलता से संपन्न हुआ। इससे पूर्व 22 फरवरी 2026 को लूप लाइन-1 एवं मेन लाइन पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया गया था। डीआरएम के अनुसार सभी कार्य संरक्षा मानकों के अनुरूप सावधानी पूर्वक पूरे किए गए। कार्य पूर्ण होने के बाद एलसी-33 को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है,जिससे रेल संचालन की सुरक्षा एवं सुगमता में और अधिक सुधार होगा।

डीआरएम ने बताया अधिकारियों का समन्वित प्रयास
डीआरएम ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की है। इस महत्वपूर्ण कार्य में मंडल इंजीनियर(पूर्व) श्रीचंद पुनिया,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(कर्षण) महेंद्र कुमार, और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सिग्नल एंड टेलीकॉम) अनुपम कुमार सहित संबंधित विभागों का विशेष सहयोग रहा।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026

युवक के गले से चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार

March 5, 2026