Doordrishti News Logo

अब डीजे ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर कराया खाली

पुलिस के आलाधिकारी और बम निरोधक दस्ता पहुंचा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अब डीजे ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर कराया खाली।राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर-जयपुर को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद प्रशासन हरकत आता रहा है। मगर हाथ कुछ नहीं लगता। हर बार फौरी धमकी दी जा रही है। गुरुवार को जोधपुर ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकीं मिलने के बाद एक बार फिर प्रशासन हरकत में आया।

न्यायालय परिसर को खाली करवाने के साथ आस पास पार्किंग स्टेण्ड पर भी सर्च चलाया गया। सूचना मिलने के साथ पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या और अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। दोपहर तक किसी प्रकार की अवांछनीय सामग्री नहीं मिली। पुलिस का बम निरोधक दस्ते,डॉग स्क्वायड आदि के साथ सर्च जारी रहा।

होली पर चंदा मांगने आए तब पता लगा घर में चोरी हुई

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपु और जयपुर पीठ गत दिनों बम से उड़ाने की धमकी के मामले का खुलासा ही नहीं हुआ और गुरुवार को डीजे ग्रामीण कोर्ट को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया और कोर्ट को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने आदेश दिए कि समस्त न्यायालयों के कर्मचारीगण एवं पीठासीन अधिकारियों को जिला न्यायालय जोधपुर ग्रामीण की अधिकृत ईमेल आईडी पर बम ब्लास्ट की मेल प्राप्त होने से आगामी आदेश तक न्यायालय परिसर एवं कार्यालय तुरंत खाली कर सुरक्षित एवं खुले स्थान पर प्रस्थान जाने के निर्देश दिए गए। बम की सूचना के बाद अधिकारीगण हेरिटेज परिसर के पीछे पार्किंग स्थल तथा न्यायालय कर्मचारीगण हेरिटेज परिसर के मुख्य द्वार के सामने पहुंचे। वहां ज्यादा संख्या में लोगों को एकत्र होने से मनाही कर दी गई।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026