परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा। खुशियों और रंगों का त्योहार उस वक्त गमगीन हो गया जब पदमसागर तालाब में नहाने उतरा 17 वर्षीय छात्र गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही भीतरी शहर में हडक़ंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार पावटा पोलो निवासी एक छात्र आज दोपहर 12वीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौटा था। परीक्षा खत्म होने की खुशी और होली के उत्साह में वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलने निकल गया। वह भीतरी शहर स्थित गंगश्यामजी मंदिर में होली खेलने गया था। यहां अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद पदम सागर आया। यहां उसके दोस्त पदम सागर में नहाकर बाहर निकले।

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

इसके बाद नाबालिग ने पदम सागर में छलांग लगा दी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया। इस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया और मौके पर पुलिस को सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी पूर्व मंगलेश चुंडावत और खांडाफलसा थानाधिकारी सुरेश पोटलिया घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों व एसडीआरएफ को सूचित किया। गोताखोरों की टीम ने कई घंटों की तलाश के बाद शव को बाहर निकाला।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026