दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में अभियुक्त को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में अभियुक्त को पकड़ा। फलोदी जिले में महिला अत्याचार के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि 22 फरवरी की रात आरोपी खियासरिया,थाना देचू निवासी भैराराम कथित रूप से पीड़िता के घर में घुसा और दुष्कर्म किया। घटना से आहत पीडि़ता ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए माथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम
इसको लेकर देचू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भैराराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

