Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से हर ओर हाहाकार मचा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। नए मरीजों को संभालने में अब अस्पतालों का दम फूल रहे हैं। शहर में अब कोरोना संक्रमण सिर्फ कम्युनिटी ट्रांसमिशन तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि अब यह हवा में भी फैल गया है।

जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने स्वीकार किया कि गत वर्ष के कोरोना के मुकाबले इस बार हालात बहुत अधिक खराब हैं। वायरस पावरफुल हो चुका है। स्थान के अभाव में नए मरीजों का इलाज करना मुश्किल होता जा रहा है। अब एक ही उपाय है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकले। ताकि संक्रमित होने से बच सकें। डॉ.राठौड़ ने कहा कि गत वर्ष और इस बार के कोरोना में बहुत अंतर है।

वर्तमान का वायरस रहस्यमय है। गत वर्ष संक्रमितों को सिर्फ आइसोलेट रखने से ही बीमारी ठीक हो रही थी। ज्यादा दवा की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही थी। इस बार सभी संक्रमित गंभीर अवस्था में सामने आ रहे हैं। प्रत्येक मरीज को ऑक्सीजन और दवाओं की आवश्यकता पड़ रही है।

गत वर्ष बुजुर्गों की अधिक संख्या में मौत हो रही थी, युवा कम संक्रमित हो रहे थे लेकिन इस बार हालात पूरी तरह से पलट चुके हैं। युवा न केवल सबसे अधिक संक्रमित हो रहे हैं, बल्कि उनकी मृत्य दर भी अधिक हो गई। यह चिंताजनक पहलू है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज करने में हमें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि घर में रहें। जहां तक संभव हो बाहर न निकलें। यही सबसे बड़ा बचाव है।

मास्क हेलमेट के समान है। आपका बचाव तो कर सकता है, लेकिन पूर्ण रूप से रक्षा कवच नहीं बन सकता। उसमें भी संक्रमित होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। अस्पतालों के हालात बहुत विकट हो गए हैं। डॉ. राठौड़ ने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा घरों में रहिए, ताकि अस्पतालों पर लोड और न बढ़े।

डॉ. राठौड़ ने कहा कि संख्या को देखें तो एक दिन में 42 मौत हो जाना काफी बड़ी संख्या है, लेकिन ओवरऑल मृत्यु दर को देखा जाए तो यह काफी कम है। मेरे पास इस समय 1100 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसमें से एक दिन में 42 लोगों की मौत हुई। यह कुल भर्ती मरीजों का 3.8 फीसदी है जबकि देश में भर्ती मरीजों की मृत्यु दर 7 फीसदी चल रही है। हमारी टीम मृत्यु दर को और कम करने के लिए जी जान से जुटी है। हमें लोगों का सहयोग चाहिए। वे मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ऩे से पहले डॉक्टर की सलाह पर इलाज शुरू कर दें। इससे मरीज की स्थिति गंभीर नहीं बन पाएगी और मृत्यु दर भी और कम हो जाएगी।

ये भी पढ़े :- ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए प्रोनिंग हो सकती है मददगार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026