Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के कुड़ी इलाके  में रहने वाली एक महिला ने युवक पर दो साल से यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने इसमें अनुसंधान आरंभ किया है। बुधवार को भी युवक महिला के घर पर पहुंचा था। झगड़ा किए जाने पर युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का आरोप है कि रातानाडा में युवक पहले टिफिन सप्लाई करता था। तब उससे पहचान हुई अब वह गाड़ी चलाता है। पीडि़ता के बयान लिए जाने के साथ मेडिकल करवाया जाना है।

कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि 27 साल की महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। उसका आरोप है कि रातानाडा का रहने वाला अनुराग नाम का शख्स उसका दो साल से यौन शोषण कर रहा है। बुधवार को भी वह उसके कुड़ी वाले मकान पर आया और झगड़ा करने लगा। इस पर पुलिस वहां पहुंची और अनुराग को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़े :- जोधपुर शहर में डोर टू डोर सर्वे में अब तक 4,18,364 लोगो की स्क्रीनिंग