जोधपुर रेल मंडल में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी की समीक्षा बैठक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर रेल मंडल में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी की समीक्षा बैठक। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के जोधपुर दौरे के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी,वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई।
ट्रेन में लावारिस अबोध बच्ची के लिए देवदूत बने टीटीई सोलंकी
प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया,ताकि आश्रितों को समयबद्ध राहत प्रदान की जा सके।
बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति,कर्मचारियों की समस्याओं तथा प्रशासनिक सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख कार्मिक अधिकारी ने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्यशैली एवं कार्य निष्पादन से संबंधित सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने मंडल पर कार्मिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षक,लिपिक एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

