तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

  • पंचायत आम चुनाव 2026
  • विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियोंको दिए दिशा निर्देश
  • समन्वय व पारदर्शिता पर दिया बल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक। आगामी ‘पंचायत आम चुनाव 2026’ की प्रारम्भिक तैयारियों एवं चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) (पंचायत) गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों के नियुक्त प्रभारियों को दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए समयबद्ध कार्य योजना के अनुरूप समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी,व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाए रखें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक चरण की तैयारी आयोग के निर्देशानुसार समयपूर्व पूर्ण की जाए तथा निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों की अक्षरशःपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रशिक्षण,सामग्री प्रबंधन,कार्मिक तैनाती एवं विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ बुधवार को जोधपुर आएंगे

बैठक में सामान्य प्रकोष्ठ,आरओ एवं एआरओ प्रकोष्ठ,कार्मिक प्रकोष्ठ,सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ, यातायात प्रकोष्ठ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, रूट चार्ट,चौक पोस्ट एवं जोन प्रकोष्ठ,भण्डार प्रकोष्ठ,ईवीएम/ डाक मतपत्र प्रकोष्ठ,पीओएल एवं रसद प्रकोष्ठ,आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रकोष्ठ,मतपत्र प्रकोष्ठ,पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ,भुगतान प्रकोष्ठ,लेखा प्रकोष्ठ,आवास व्यवस्था प्रकोष्ठ,सांख्यिकी प्रकोष्ठ, सांख्यिकी एवं कम्प्यूटीकरण प्रकोष्ठ,मीडिया प्रकोष्ठ,ईआरओ एवं एईआरओ प्रकोष्ठ,स्वीप प्रकोष्ठ, दिव्यांग प्रकोष्ठ तथा कानून एवं व्यवस्था प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी,सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम प्रथम) जवाहर चौधरी,एडीएम (द्वितीय) सुरेन्द्र पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts: