नर्सेज एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की

साध्वी प्रेम बाईसा मृत्यू प्रकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नर्सेज एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की।साध्वी प्रेम बाईसा प्रकरण में नर्सिंग अधिकारी की भूमिका के सबंध में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेड़तीया के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर नर्सिंग अधिकारी के साथ न्याय करने की मांग की।

अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया द्वारा साध्वी प्रेमबाईसा मृत्यु प्रकरण में नर्सिंग अधिकारी देवी सिंह राजपुरोहित का नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है,जबकि नर्सिंग अधिकारी द्वारा मानवता के नाते और साध्वी के पिताजी के द्वारा बार बार बुलाने पर आश्रम जाकर इंजेक्शन लगाए, पूरे प्रकरण में नर्सिंग अधिकारी का उद्देश्य मरीज को हानि पहुंचाना नहीं पाया गया,साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंजेक्शन से मृत्यु होना भी नहीं पाया गया।

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

इस बाबत पुलिस कमिश्नर से वार्ता करके अवगत कराया कि नर्सिंग अधिकारी द्वारा मानवता के नाते दवा दी गई जिसमें उनका कोई गलत उद्देश्य नहीं था और दिए गए इंजेक्शन से मृत्यु नहीं हुई है तो नर्सिंग अधिकारी के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई नहीं की जाए।
पुलिस कमिश्नर ने पूर्ण आश्वासन और भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय और गलत कार्रवाई नहीं करेंगे और अभी तक की कार्रवाई में नर्सिंग अधिकारी के खिलाफ किसी तरह की कोई क्रिमिनल चार्जेज नहीं लगाए गए हैं, जो नियमानुसार होगा वही कार्य किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में गोपाल व्यास, सैय्यद इमरान,नरसिंह परिहार, बसंत रॉयल,सुरेंद्र चौधरी,प्रेमलता चौधरी,सुरेंद्र पवार,नन्द लाल, किशन सिंह राजपुरोहित,सूर्या चौधरी,बस्तीराम इत्यादि मौजूद थे।