Doordrishti News Logo

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

  • युवक की हत्या का मामला
  • सोमवार की रात को युवक के सीने में मारा था चाकू
  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार। शहर के भदवासिया बस स्टैंड के पास सोमवार की रात युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार युवक पर शादी में आए कुछ युवकों ने पहले मारपीट की फिर किसी ने चाकू से सीने में वार किया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो नाबालिगों को निरूद्ध किए जाने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शव का मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुुपुर्द किया गया। पुलिस में हत्या का मामला परिजन की तरफ से दर्ज कराया गया। बनाड़ के मिरासी कॉलोनी निवासी 22 साल का असलम सोमवार रात करीब 10.30 बजे वहां से निकल रहा था। तभी भदवासिया बस स्टैंड के पास उसकी गाड़ी के आगे श्वान का बच्चा आकर चिल्लाने लगा। एक शादी समारोह से कुछ युवक बाहर आए। उन्होंने असलम के साथ मारपीट की। उनमें से एक युवक ने उसके सीने में चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे मृत हालत में ही अस्पताल लेकर आए।

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंंह देवड़ा ने बताया कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया और परिजन के सुुपुर्द किया गया। वहीं प्रकरण में दो नाबालिगों को निरूद्ध कर सुधार गृह भिजवाया गया। एक आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026