Doordrishti News Logo

झोपड़े में लगी आग में जिंदा जले मां और चार माह का मासूम पुत्र

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झोपड़े में लगी आग में जिंदा जले मां और चार माह का मासूम पुत्र। सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है,जिसमें एक मां और उसके मात्र चार महीने के मासूम बेटे की आग लगने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रीको थाना क्षेत्र के मावल सरहद पर नदी के किनारे बने एक कच्चे झोपड़े में हुई, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया कि झोपड़े में अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने वाली महिला गोविन्द और उनका चार माह का बेटा विष्णु बच नहीं पाए। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को बाहर निकलने या मदद मांगने का भी मौका नहीं मिला, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।

सीओ गोमाराम,थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

जांच में जुटी पुलिस
थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग अचानक लगने की बात सामने आई है,लेकिन इसके सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गहन जांच कर रही है कि आग कैसे लगी, उस समय झोपड़े में और कौन मौजूद था और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026