Doordrishti News Logo

रायड़ा की फसल के बीच अफीम की खेती

  • सीएसटी और करवड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • तस्कर गिरफ्तार
  • 12.17 लाख रुपए जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रायड़ा की फसल के बीच अफीम की खेती।नशा मुक्त राजस्थान मिशन को साकार करने की दिशा में जोधपुर पुलिस आयुक्तालय ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के कड़े निर्देशों पर कार्य करते हुए सीएसटी और पुलिस थाना करवड़ ने संयुक्त रूप से रायड़ा की फसल की आड़ में अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है।

डीसीपी पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि करवड़ थाना क्षेत्र के ग्राम माणकलाव में एक शातिर तस्कर ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद चालाकी भरा रास्ता अपनाया था। अभियुक्त प्रेमाराम पुत्र राणा राम विश्नोई ने अपने खेत में बोई गई रायड़ा (सरसों) की फसल के बीचों-बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रखे थे। उसे उम्मीद थी कि घनी सरसों की फसल के बीच ये पौधे किसी की नजर में नहीं आएंगे, लेकिन पुलिस की खुफिया सूचना ने इस योजना पर पानी फेर दिया।

वाहन चोर गैंग सक्रिय चार जगहों से उड़ाई गाड़ियां

बीट कांस्टेबल नगाराम की सटीक आसूचना पर सीएसटी प्रभारी मेहराज तंवर और करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद खेत और ट्यूबवेल पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान मौके से 12 परिपक्व अफीम के पौधे और 150 छोटे-बड़े गोलाकार फलदार अफीम के डोडे बरामद कर अभियुक्त प्रेमाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।

आमजन से अपील
जोधपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी अवैध शराब,हथियार या मादक पदार्थों की बिक्री जैसी अनैतिक गतिविधि दिखे, तो तुरंत 100/112 या पुलिस के आधिकारिक व्हॉट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें। सूचनाकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026