Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र ब्रह्मपुरी में एक सूने मकान के ताले तोड़क़र सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में जोधपुर कमिश्नरेट की खांडा फलसा थाना पुलिस ने दो नकबजन को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है।

खांडा फलसा थानाप्रभारी दिनेश लखावत ने बताया है कि गत 25 अप्रैल को भाटियों का बास निवासी अशोक कुमार व्यास पुत्र घनश्याम व्यास ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 24 तारीख की मध्यरात्रि ब्रह्मपुरी स्थित उनके पुराने वाले घर के अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी किए गए आभूषणों में डेढ़ तोला वजनी सोने की माला,10 ग्राम सोने की अंगूठी, आधा तोला सोने की अंगूठी, छह ग्राम के कानों के झूमके, चांदी की दो गिलास, एक पायजेब की जोड़ी व चांदी के सिक्के चुरा लिए। पीडि़त की रिपोर्ट पर खांडा फलसा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।

लॉकडाउन के दौरान शहर के भीतरी क्षेत्र में मकान में हुई चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त जोस मोहन, डीसीपी धर्मेन्द्र सिंह, एडीसीपी भागचंद मीणा तथा एसीपी केंद्रीय देरावर सिंह सोढ़ा ने नकबजनों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद खांडा फलसा थाना प्रभारी दिनेश लखावत ने थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया। उक्त टीम में हैड कांस्टेबल अर्जुनराम, भंवरलाल, कांस्टेबल रेवतराम, राजाराम व सुरेश विश्नोई शामिल थे।

पुलिस टीम ने आसूचना व मुखबिर तंत्र को खंगालने के साथ ही अन्य तकनीकी जानकारी जुटाते हुए उक्त चोरी के मामले में सूरसागर थानान्तर्गत बड़ी भील बस्ती, पहली गली निवासी गोपाल पुत्र बाबूृलाल भील व उसके साथी चांदपोल भील बस्ती निवासी दयाराम पुत्र खेताराम भील को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों नकबजन ने उक्त वारदात करना स्वीकार किया। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है। खांडा फलसा थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों युवक आला दर्जे के नकबजन हैं, जिनके विरूद्ध कई थानों में मामले दर्ज हो रखे है।

ये भी पढ़े :- राजस्थान को मई में 365 मीट्रिक टन आक्सीजन व प्रतिदिन 10 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता–चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026