बाइक सवार बदमाश छात्र के हाथ से मोबाइल झपट ले गए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक सवार बदमाश छात्र के हाथ से मोबाइल झपट ले गए। शहर के नेहरू पार्क स्थित सरदारपुरा डी रोड के पास में बाइक सवार दो बदमाश एक छात्र का मोबाइल झपट कर ले गए। पीडि़त छात्र ने सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं लगा है।
बनाड़ रोड पर सड़क हादसे में महिला की मौत
पुलिस ने बताया कि मूलत: जयपुर के छोटी चौपड़ हाल सरदारपुरा स्थित एक छात्रावास में रह कर पढ़ाई करने वाले छात्र रोहन सैन पुत्र दीपक सैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने फोन पर किसी परिचित से बात करते चल रहा था। तब सरदारपुर डी रोड नेहरू पार्क के पास में बाइक पर आए बदमाश उसका मोबाइल झपट कर ले गए। पुलिस अब बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

