स्पाइन सर्जरी में एमजीएच ने स्थापित किए नए कीर्तिमान

छह महीने में यूबीई के दस से ज्यादा सफल ऑपरेशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्पाइन सर्जरी में एमजीएच ने स्थापित किए नए कीर्तिमान। महात्मा गांधी अस्पताल ने स्पाइन सर्जरी में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दुनिया भर में स्पाइन के ऑपरेशन की सबसे उन्नत स्पाइन सर्जरी जिसे यूबीई नाम से जाना जाता है,पिछले छह महीने में इस उन्नत तकनीक से दस से ज़्यादा सफल ऑपरेशन किए गए। दक्षिण कोरिया के ईम जिन हुवा एवं सैंग क्यू सोन ने यह तकनीक पूरी दुनिया को दी है। इसके लिए स्पाइन सर्जन डॉ.महेंद्र सिंह टाक ने कुछ समय पहले दक्षिण कोरिया जाकर इस तकनीक की बारीकियां सीखी थी।

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

गौरतलब है कि डॉ.महेंद्र टाक ने इस तकनीक का उपयोग कर जोधपुर को स्पाइन सर्जरी के विश्व मानचित्र पर लाकर खड़ा कर दिया है। महात्मा गांधी अस्पताल लगभग पिछले एक दशक से स्पाइन सर्जरी के नवीनतम तकनिक एवं शोध कार्य के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है,उसी कड़ी में एक और विकसित कदम रखते हुए उन्होंने यह नया मुकाम स्थापित किया है। एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की विभिन्न तकनीक का उपयोग करते हुए स्लिप डिस्क का बेहतर से बेहतर इलाज पश्चिमी राजस्थान की जनता को मुहैया करवाया जा रहा है।

ऑपरेशन की अलग तकनीक यूबीई
यह एक अलग तरह की स्पाइन की ऑपरेशन की तकनीक है जो खासकर विकसित देशों में बहुत ही तेजी से अपनाई जा रही है,क्योंकि इस तकनीक में साधारण औजारों का उपयोग करके भी दूरबीन द्वारा मिनिमम इनवेसिव तकनीक से स्पाइन सर्जरी करना संभव है। इसमें रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन दूरबीन की सहायता से किया जाता है। इस तकनीक में रीढ़ की हड्डी के एक ही तरफ़ दो छोटे छोटे सूक्ष्म छेद बनाकर सलाइन मीडिया के अंदर स्पाइन का ऑपरेशन किया जाता है।

ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन में काम आने वाले साधारण से दूरबीन की सहायता एवं कुछ उन्नत औजारों की सहायता से रीढ़ की हड्डी की अधिकतर बीमारियों का ऑपरेशन दूरबीन से करने में सफलता हासिल की जा सकती है। दक्षिण कोरिया एवं चीन एवं जापान के वैज्ञानिक इस तकनीक पर बहुत ही उत्सुकता से अपना रहे हैं एवं शोध कर रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही यह तकनीक स्पाइन सर्जरी का पूरा प्रारूप ही बदल देगी। दुनियाभर में यह बहुत ही तेजी से प्रचलित हो रही है।

स्लिप डिस्क का ऑपरेशन
अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण वैश्य में बताया कि जोधपुर का भी इस तकनीक में प्रतिनिधित्व होना अपने आप में एक बहुत ही गर्व का विषय है। यूनिट हैड एवं वरिष्ठ आचार्य डॉ.महेश भाटी के मार्गदर्शन में स्पाइन सर्जन रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.महेंद्र सिंह टाक ने स्लिप डिस्क का दूरबीन से यह ऑपरेशन किया।

उनकी टीम में डॉ.सुशांत गुप्ता,डॉ.आकाश गुप्ता, डॉ.विकास शर्मा थे। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष वरिष्ठ आचार्य डॉ. राकेश कर्णावट, डॉ.अभिलाषा थानवी,डॉ.विवेक सोनी,डॉ प्रेक्षा थे। ओटी इंचार्ज मीनाक्षी अग्रवाल, स्टाफ गणपत सिंह,प्रकाश एवं पारस सिस्टर, वार्ड बॉय ज्ञान प्रकाश, अकरम का सहयोग रहा। महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.फतेह सिंह भाटी एवं मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा ने अस्थि रिग विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Related posts: