Doordrishti News Logo

योगा छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान करने वाला गिरफ्तार

उत्तराखंड से पकड़ा आरोपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),योगा छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान करने वाला गिरफ्तार। शहर की भगत की कोठी पुलिस ने योगा छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान,ब्लैकमेल करने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया है। उससे मोबाइल इत्यादि बरामद किए जाने है।

भगत की कोठी थानाधिकारी राजीव भादू के अनुसार गत दिनों एक युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह देहरादून उत्तराखंड में योगा के लिए गई थी। वह पढ़ाई भी करती थी। वहां उसके एक सहपाठी के मित्र द्वारा उसको बाद में लगातार सोशल मीडिया पर तंग और परेशान किया जा रहा है। आरोपी उसे इंस्टाग्राम, मेल आदि पर आपत्तिजनक पोस्ट कर ब्लैकमेल कर रहा था।

शहर भर में महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव से मनाया जाएगा

थानाधिकारी भादू ने बताया कि काफी समय से चल रहे इस क्रम के चलते पीडि़ता ने जनवरी में केस दर्ज कराया था। इस पर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी उत्तरप्रदेश के बालवा सामली हाल सोनीपत हरियाणा निवासी विनीत चौहान को पकड़ा गया है। उससे मोबाइल आदि जब्त किए जाने है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026