Doordrishti News Logo

शहर भर में महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव से मनाया जाएगा

  • महादेव के परिग्रहण में साक्षी होंगे ब्रह्मा विष्णु
  • जीवंत होगा कैलाश धाम
  • भूतनाथ में होंगे महादेव के फेरे -हल्दी मेंहदी के साथ होंगे सब नेकचार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर भर में महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव से मनाया जाएगा। शहर में महा शिवरात्रि रविवार 15 फरवरी का श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई जाएगी। सामाजिक संगठनों के साथ शिव मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में इस बार अनोखा व विशेष आयोजन होगा। महादेव विवाह महोत्सव समिति कुड़ी भगतासनी की ओर से इस बार महाकाल की बारात का स्वागत के साथ विवाह की सभी रस्में कराई जाएगी।
महाकाल से आए चांदी के विग्रह के साथ इस बार महादेव का विवाह जीवंत करते हुए शहर का भूतनाथ मंदिर कैलाश धाम बनाया जाएगा।

विवाह में बुधवार 11 को विनायक पूजन कर कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की जाएगी। शुक्रवार को लग्न लिखी जाएगी जो वैदिक मंत्रोच्चार व पंडितों के सानिध्य में होगा। इसी दिन शाम को हल्दी का कार्यक्रम होगा जिसमें भक्त महादेव को हल्दी लगा दूल्हा बनाएंगे। रात को महादेव का ब्यावला वाचन होगा।

इसी प्रकार शनिवार को दोपहर मेंहदी और शाम को मायरा होगा जिसमें महिलाएं महादेव के साथ बारात व विवाह में शामिल होने वाले भक्तों के मेंहदी लगाएंगी व बकायदा एक पक्ष मायरेदार बन कर मायरा भरा जाएगा। रात को संगीत का भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें महादेव के भजन पर नृत्य होगा। 15 फरवरी महाशिवरात्रि को सुबह मिलनी और बारात प्रस्थान होगी। इस विवाह में मध्य रात्रि पाणिग्रहण संस्कार भी होगा और सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा।

महात्मा गांधी अस्पताल व स्टेशन रोड पर कई दुकानें सीज

विवाह में बारात स्वागत,समेला,फेरे व वरमाला के कार्यक्रम भूतेश्वर भूतनाथ महादेव मंदिर पर होगे। और अन्य रस्में कुड़ी भगतासनी के सेक्टर 2 में होगी। इस आयोजन को लेकर गत 7 दिनों से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। हर दिन महिलाएं विवाह के मंगल गीत गा कर बधाइयां दे रही हैं।आयोजन को लेकर परिवार में विवाह के निमित निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए और लोगो को शामिल करने के लिए पत्र के साथ पीले चावल भी दिए जा रहे हैं।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026