महात्मा गांधी अस्पताल व स्टेशन रोड पर कई दुकानें सीज
- यूडी टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम का वसूली अभियान आज भी जारी
- व्यापारियों में हड़कंप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महात्मा गांधी अस्पताल व स्टेशन रोड पर कई दुकानें सीज। जोधपुर नगर निगम की तरफ से यूडी टैक्स वसूली के लिए आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। नगर निगम अब सख्ती से टैक्स वसूली में लगा है। सोमवार की गई कार्रवाई के बाद आज शहर दूसरे दिन कार्रवाई फिर चली। रेलवे स्टेशन-एमजीएच रोड पर सन्नाटा पसरा पड़ा रहा। कई दुकानों को एक साथ सीज कर सीलबंद किया गया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में हडक़ंपमचा हुआ है। वे इसके लिए रास्ता खोजने में अब जुटे है ताकि कार्रवाई से बचा जा सकें।
लेक्चरर के स्थानांतरण एवं कार्यमुक्ति आदेश पर रोक
एमजीएच रोड पर की एक प्रतिष्ठित स्कूल के आस पास कई दुकानों को सीज किया गया है। यहां लाखों का यूडी टैक्स बकाया जाता है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तक लगभग 80 से अधिक दुकानें और एक स्कूल को सीज किया गया है। सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तब दुकानों पर नोटिस और सील चिपकी मिली। व्यापारियों में निगम की इस कार्रवाई को लेकर हडक़ंप का माहौल बना हुआ है। कई व्यापारी तो दुकानों पर ही नहीं पहुंचे, उससे पहले ही दुकानों पर नोटिस और सीलबंद कर दिया गया।
