Doordrishti News Logo

कृषि विज्ञान मेला 14 से

  • कृषि विज्ञान मेला किसानों के लिए बेहतरीन मंच
  • कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने किया मेले की विवरणिका का विमोचन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृषि विज्ञान मेला 14 से। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में 14 फरवरी को आयोजित होने वाले कृषि विज्ञान मेला-2026 की विवरणिका का विमोचन संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने किया। विमोचन के मौके पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वीएस जैतावत, निदेशक,प्रसार शिक्षा,डॉ सेवाराम कुमावत,निदेशक पीएमई,डॉ रामदेव सुतालिया व सह निदेशक, प्रसार डॉ एमएस चांदावत मौजूद थे।

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वीएस जैतावत ने कहा कि प्रदेश के किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकियों से समृद्ध करने के उद्देश्य से इफको व आत्मा के सहयोग से विश्वविद्यालय की ओर से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आईसीएआर के संस्थान,विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कंपनी,एफपीओ, एनजीओ विभिन्न प्रगतिशील किसानों सहित अन्य ढाई से तीन हजार किसानों की सहभागिता रहेगी।

भूमि पुत्रों की सबसे अहम भूमिका 
कैबिनेट मंत्री पटेल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूमि पुत्रों की सबसे अहम भूमिका होती है ऐसे में मेले के दौरान नवाचार एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी होगी। उन्होंने कुलगुरु से विश्वविद्यालय की ओर से किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक किसानों तक तकनीकी पहुंचानें की बात कही।

नवाचारों का होगा प्रदर्शन 
डॉ सेवाराम कुमावत ने बताया कि मेले के दौरान कृषि के नवाचारों एवं प्रौद्योगिकी को दर्शाती विभिन्न स्टॉल्स लगाई जाएगी। उन्होंने जानकारी दी की मेले के दौरान कृषक वैज्ञानिक संवाद वैज्ञानिक प्रक्षेत्रों का भ्रमण,उन्नत किस्मों का प्रदर्शन,मिट्टी और पानी के नमूनों की जांच सहित अन्य विविध आकर्षण शामिल होंगे।

Related posts:

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026