महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

सरोज मासी बनी शिव बारात महोत्सव समिति की अध्यक्ष -धनराज महामंत्री बने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा। शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा प्रखंड के द्वारा महाशिवरात्रि पर निकलने वाली विराट शिव बारात को लेकर तैयारियां जारी है। समिति के समन्वयक डॉ राम गोयल ने बताया कि इस बार महोत्सव समिति का गठन करते हुए सभी का साथ और सामाजिक समरसता निर्माण को ध्यान में रखते हुए किन्नर समाज की गादीपति सरोज मासी को अध्यक्ष बनाया गया है। युवा प्रभावी समाज सेवक धनराज प्रजापत को महामंत्री,संयोजक जीत भाटी को बनाया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित पारवानी, मनन परिहार,अर्जुन भाटी.हिमांशु पंवार,हेमंत जोजावर,हरमन चौहान को नियुक्त किया गया। इस समिति के नेतृत्व में इस बार की शोभायात्रा संचालित की जाएगी। नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत समारोह रातानाडा के बाला सती हॉस्पिटल के पास क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया,जिसमें सरोज मासी ने कहा कि महादेव की भक्ति ही हम को शून्य से सम्पूर्ण करती है। इस बार बाबा की बारात में विशेष आकर्षण का केंद्र उज्जैन की भस्म आरती दर्शन,डमरू खडक़ ताल वादक का दल और चांदी से बने महाकाल विग्रह होगे। जो दूल्हा बनेंगे तब लाल सुर्ख रंग की अचकन में जरी जरदोजी काम होगा। महादेव सोने के आभूषण से सुसज्जित होगे।

सैन महिला मंडल का फाग महोत्सव 25 को

महाशिवरात्रि पर शहर में महाकाल उज्जैन का सा नजारा देखने को मिलेगा। समिति महामंत्री प्रजापत ने बताया कि शोभायात्रा सरदारपुरा के सत्संग भवन से शाम 7 बजे गाजे बाजे के साथ निकलेगी। जो सिरे बाजार होते हुए अचलनाथ मंदिर पर सम्पन्न होगी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026