Doordrishti News Logo

सैन महिला मंडल का फाग महोत्सव 25 को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सैन महिला मंडल का फाग महोत्सव 25 को।सैन महिला मंडल की ओर से 25 फरवरी को भव्य फाग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। होली के उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं से ओतप्रोत इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी है। मंडल की ओर से शहर की मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

राईकाबाग स्थित जुगल जोडी बाबा रामदेव मंदिर में धर्मगुरु सैनाचार्य महाराज को समारोह का निमंत्रण सौंपा गया। कार्यक्रम के आकर्षक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक प्रभावती सोलीवाल,कमला चौहान और पूर्व पार्षद सुमन सैन की उपस्थिति रही।
सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

महिला मंडल अध्यक्ष शिल्पा परिहार और सचिव कान्ता सांखला ने बताया कि सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि तथा झोपड़ी वाले बालाजी मंदिर के उपासक शंकरलाल के सान्निध्य में भदवासिया 80 फीट रोड स्थित बालाजी गार्डन में सुबह 10 बजे से फाग महोत्सव प्रारंभ होगा।

लॉरेंस के भाई के नाम से रंगदारी के लिए व्यवसायियों को मिली दो करोड़ की धमकी

कार्यक्रम में धार्मिक आशीर्वाद के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग शुरुआत की जाएगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पा भाटी,सुनीता चौहान और कोषाध्यक्ष कमला तंवर ने बताया कि फाग महोत्सव में मिस फागोत्सव,मिसेस फागोत्सव, हाऊजी,एकल और सामूहिक नृत्य, मटकी रेस,बेस्ट राधा कृष्ण,होरी गायन तथा फूलों गुलाल से होली जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। पारंपरिक वेशभूषा और फाग गीतों की मधुर धुनो के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवी बनेगा।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026