लॉरेंस के भाई के नाम से रंगदारी के लिए व्यवसायियों को मिली दो करोड़ की धमकी

  • लारेंस नाम का खौफ
  • इंटरनेट कॉलिंग की पुलिस कर रही जांच
  • व्यवसायियों को गनमैन उपलब्ध कराए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लॉरेंस के भाई के नाम से रंगदारी के लिए व्यवसायियों को मिली दो करोड़ की धमकी। शहर के दो कारोबारियों को लारेंस के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी के लिए धमकी मिली है। कारोबारियों ने पुलिस आयुक्त को इस बारे में बताया और अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है।

कॉलिंग के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया गया है। आरोपियों ने दो दिन में 2 करोड़ रंगदारी मांगी है अन्यथा अंजाम भुगतने को कहा है। फिलहाल पुलिस अब गहनता से इस बारे में अनुसंधान में जुटी है। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया और कहा-जीना चाहते हो तो दो दिन में पैसे तैयार रखो,दो दिन बाद फिर कॉल करूंगा।

पालतू श्वान को गाड़ी से कुचल कर मारा,उलाहना देने पर मारपीट और अपशब्द बोले

व्यवसायी घबराकर पुलिस के पास पहुंंचे 
बताया गया कि धमकी इतनी गंभीर थी कि दोनों कारोबारी घबरा गए और तुरंत पुलिस की शरण में पहुंचे। खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देश पर दोनों व्यवसायियों दीपक और मनीष को सुरक्षा के लिए दो गनमैन उपलब्ध कराए गए हैं।

इंटरनेट कालिंग से धमकाया 
शास्त्री नगर के विजय नगर निवासी व्यवसायी दीपक और मनीष के मोबाइल पर 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे इंटरनेट कॉल (वीपीएन के जरिए) आए। कॉल करने वाले ने एक-एक कर दोनों से बात की और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया। कॉलर ने न सिर्फ 2 करोड़ की मांग रखी,बल्कि यह भी साफ कर दिया कि पैसे नहीं मिले तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल की लोकेशन और नेटवर्क खंगालने में जुटी है।

आठ नौ साल पहले जोधपुर में लारेंस नाम का खौफ 
जोधपुर में रहे तत्कालीन पुलिस आयुक्त अशोक राठौड़ ने लारेंस और उसकी गैंग से छुटकारा दिलाया था। आठ नौ साल पहले लारेंस के नाम का टेरर जोधपुर के कारोबारियों पर मंडराया था। उस वक्त सरदारपुरा सी रोड पर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या भी हुई थी। निजी ट्रेवल एजेंसी संचालक को कई बार जान की धमकियां मिल चुकीं हैं। किसी समय उसके घर के बाहर भी पुलिस का पहरा बिठाया गया था। एक बार फिर से लारेंस नाम की धमकी से कारोबारियों में खौफ बनता दिख रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related posts: