ईंटों की गाड़ी लेकर पहुंचे चालक से मारपीट,लोहे की रॉड से पीटा
गाड़ी खाली करने की बात पर स्टाफ ने की मारपीट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ईंटों की गाड़ी लेकर पहुंचे चालक से मारपीट,लोहे की रॉड से पीटा। शहर के निकट बोरानाडा रिको एरिया में सोमवार दोपहर में एक लोडिंग टैक्सी चालक से एक उद्योग के कुछ लोगों ने मारपीट की। उसे लोहे की रॉड से पीटा गया जिससे वह कुछ जख्मी हो गया। मारपीट की वजह गाड़ी खाली करने की बात को लेकर बताया गया है। घटना को लेकर उसका एक वीडियो दोपहर में वायरल हुआ। हालांकि चालक ने अब इसमें मामला सुलझने की बात की है।
परिवार शादी में बाहर गया चोर सूने मकान से 15 तोला सोना व चांदी के आइटम ले गए
दरअसल एक लोडिंग टैक्सी का चालक कैलाश सोमवार की दोपहर में बोरानाडा रिको एरिया में एक उद्योग पर ईंटे लेकर पहुंचा था। जहां पर उसकी गाड़ी खाली करने की बात को लेकर स्टाफ से कुछ बोलचाल हो गई। जिस पर स्टाफ ने उसे पीटा दिया। पीडि़त के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी दोपहर में वायरल हुआ। चालक कैलाश से बात करने पर बताया कि उसकी गर्दन पकड़ी गई कुछ लोगों ने मारपीट की। हालांकि अब मामला सुलझ गया है।
