खेत पर पहुंची पुलिस ने युवक से बरामद किया अवैध डोडा पोस्त चूरा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेत पर पहुंची पुलिस ने युवक से बरामद किया अवैध डोडा पोस्त चूरा। शहर की सूरसागर पुलिस और कमिश्ररेट स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नयापुरा चौखा के पास एक पाउडर फैक्ट्री के पास में खेत पर रेड देकर युवक को पकड़ा और तीन किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी के अनुसार सीएसटी प्रभारी एसआई मेहराजराम को मुखबिरी सूचना मिली कि नयापुरा चौखा के पास आई एक पाउडर फैक्ट्री के पास में खेत पर युवक के पास में अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। इस पर पुलिस की टीम में शामिल एएस आई पूंजराज सिंह,हैडकांस्टेबल डूंगरसिंह,कांस्टेबल अजीत एवं धर्माराम आदि ने वहां रेड दी।
हत्या का आरोपी सात माह बाद पकड़ा गया,अब तक तीन गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी युवक जोलियाली हेमनगर निवासी श्रवणराम को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 43 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
