होटल पर जेसीबी से तोड़फोड़ ग्राहकों को पीटा
- वाहनों में तोडफ़ोड़
- जमकर मचाया उत्पात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होटल पर जेसीबी से तोड़फोड़ ग्राहकों को पीटा।करवड़ थाना क्षेत्र में देर रात कुछ लोगों ने एक होटल पर हमला बोल दिया। हमलावर अपने साथ जेसीबी लाए थे,जिससे होटल के बाहर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की। इसके बाद होटल में तोडफ़ोड़ की। वहां मौजूद लोगों के दहशत फैल गई। कई लोगों से मारपीट भी की। होटल संचालक ने होटल व वाहनों समेत 40 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने व लोगों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
आसोप में दिनदहाड़े चार घरों में सैंध: 70 लाख के गहने नगदी चोरी
पुलिस ने बताया कि होटल धरती माता के मालिक करनाराम विश्नोई ने रिपोर्ट में बताया कि मालाराम बेनीवाल व श्याम भवाद सहित अन्य लोग तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे डंडे लाठियों के साथ होटल में घुसे थे। वाहनों के साथ तोडफ़ोड़ की। वहां मौजूद ग्राहक बीकानेर निवासी रामप्रसाद का हाथ तोड़ दिया। एसयूवी को इसलिए तोड़ा गया कि आरोपियों को अंदाजा था कि उसका भतीजा जितेंद्र उसमें है,जबकि वह नहीं था। वह अंदर होता तो उसकी जान चली जाती। एसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी मालाराम को पकड़ लिया हैं। अन्य की तलाश हैं।
सीसीटीवी में कैद घटना
घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि किस तरह से बदमाशों ने आंतक मचाया था। जेसीबी से सीधे वहां खड़ी स्कॉर्पियो को तोड़ते हुए होटल के एक भाग से भिड़ा दिया। इसके बाद जेसीबी चालक ने एसयूवी को तोडऩे का क्रम जारी रखा।
संचालक ने बताया कि एसयूवी तोड़ते समय जेसीबी के अलावा अन्य गाड़ी से आए बदमाशों ने होटल में घुसकर लोगों से मारपीट कर दहशत मचाई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल जेसीबी को जब्त कर लिया।
