Doordrishti News Logo

आसोप में दिनदहाड़े चार घरों में सैंध: 70 लाख के गहने नगदी चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आसोप में दिनदहाड़े चार घरों में सैंध: 70 लाख के गहने नगदी चोरी।आसोप थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चार घरों में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। पुलिस स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई इन चोरियों में चोरों ने करीब 70 लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा लिए।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच रामपुरा गांव में भूराराम पुत्र रामपाल कासणिया के घर से 15 हजार रुपए नकद,5 तोला सोना और 15 तोला चांदी चोरी हुई। इसके बाद,दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच आसोप में उम्मेद सिंह पुत्र तुलसी राम माली के घर से 30 तोला सोना और 3 किलो चांदी चुराई गई। उम्मेद सिंह के घर के सामने पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह परिहार के घर से भी 30 तोला चांदी चोरी हुई। भदोरा गांव में मंछाराम बावरी के घर से लगभग 10 तोला सोना और 30 तोला चांदी चोरी होने की सूचना मिली है।

एमडी फैक्ट्री पकड़ी 2 करोड़ की ड्रग्स बरामद तीन गिरफ्तार 4.910 किलो मेफेड्रोन जब्त

इन वारदातों से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। आसोप थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर डॉग स्क्वायड,एमओबी (मोबाइल फॉरेंसिक वैन) और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीमों को बुलाया गया। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

Related posts:

टीन शेड पर चढ़ते श्रमिक गिरा मौत,युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

August 17, 2026

सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत

August 17, 2026

धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

August 17, 2026

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026