एमडी फैक्ट्री पकड़ी 2 करोड़ की ड्रग्स बरामद तीन गिरफ्तार 4.910 किलो मेफेड्रोन जब्त

एनसीबी,एएनटीएफ व जालोर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडी फैक्ट्री पकड़ी 2 करोड़ की ड्रग्स बरामद तीन गिरफ्तार 4.910 किलो मेफेड्रोन जब्त।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर,एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) राजस्थान और जालोर पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के कराडा क्षेत्र में संचालित एक गुप्त एमडी (मेफेड्रोन) निर्माण इकाई का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 4.910 किलो एमडी जब्त की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही 50 किलो एमडी बनाने के उपकरण और रसायन भी जब्त किए गए हैं।

बिलकोट नैनीडांडा की चोटी पर चढ़ा जंगली हाथी

एनसीबी जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी व एएनटीएफ राजस्थान के आईजी विकास कुमार के अनुसार कालवियो का गोलिया खारा थाना कराडा जालोर में स्थित एक सुनसान परिसर में दबिश दी गई। जहां अवैध रूप से मेफेड्रोन बनाने की पूरी व्यवस्था की गई थी। छापेमारी के दौरान मौके से अस्थायी रासायनिक प्रयोगशाला मिली।

यह सामग्री जब्त की गई 
जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि तलाशी के दौरान 4 ड्रम (अज्ञात रसायन) बोरोसिल कांच का जार 20 हजार मिली, बोरोसिल जार 2,000 मिली,चार चुंबकीय स्टरर,दो नग स्टरर,एक नग वजन मशीन,दो नग रबर पाइप,एकनग थर्मामीटर बरामद किए गए। उन्होने कहा कि मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह अवैध बाजार में सप्लाई के लिए करीब 50 किलो ग्राम एमडी तैयार करने की योजना पर काम कर रहा था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts:

धरोहर और परंपरा को जीवत रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य: सुथार

August 17, 2026

पुलिस हिरासत से भागा आरोपी ऑल्टो कार में पकड़ी अवैध शराब

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026

रामदेवरा मेले के मद्देनजर डीआरएम ने लिया पोकरण स्टेशन का जायजा

August 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

August 16, 2026