राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया गुरुवार को का जोधपुर आएंगे

विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया गुरुवार को का जोधपुर आएंगे। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया गुरुवार 5 फरवरी को जोधपुर आएंगे। वे अपराह्न 4.30 बजे जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा सायं 5 बजे काजरी,जोधपुर में आयोजित ज्ञानवर्धक सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम एवं जीवन रक्षक एम्बुलेंस सेवाओं की उन्नत शुरुआत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात सायं 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर के 260 रेक बनाने की तैयारी

शुक्रवार 6 फरवरी को प्रातः10.10 बजे वे आदर्श विद्या मंदिर,जोधपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा अपराह्न 3.40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर अपराह्न 4 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।