हड़पसर सुपरफास्ट साबरमती स्टेशन पर अब 19 मई तक रुकेगी
ट्रेन अहमदाबाद की जगह रुक रही है साबरमती स्टेशन पर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हड़पसर सुपरफास्ट साबरमती स्टेशन पर अब 19 मई तक रुकेगी।अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य प्रगति पर होने के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की हड़पसर सुपर फास्ट ट्रेन का ठहराव अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर किया जा रहा है। यह व्यवस्था अब अस्थाई रूप से 19 मई तक लागू रहेगी।
जोधपुर मंडल ने की टिकट चेकिंग से 10 माह में रिकॉर्ड 9.77 करोड़ की वसूली
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के चलते ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर- हडपसर सुपरफास्ट तथा ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपर फास्ट का ठहराव अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन पर किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन एवं स्टेशन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
